दिनेश मधु आई हॉस्पिटल पर आयोजित विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली, बदायूं। नगर के दिनेश मधु आई हॉस्पिटल पर आयोजित विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्यकारिणी की बैठक उत्साह और समर्पण के वातावरण में संपन्न हुई। जहां नव दायित्वों की घोषणा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बृज प्रांत के उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने कहा कि पदाधिकारी संगठन के विस्तार को लेकर समाज के हर कोने तक पहुंचे और इसकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि हम राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा में सदैव अग्रणी रहेंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र, जिला संगठन मंत्री तेजपाल, जिला मंत्री शुभम, बिसौली नगर अध्यक्ष संदीप रस्तोगी, नगर मंत्री ज्ञानेश सिंह, नगर उपाध्यक्ष नमन पाराशरी, उप मंत्री नीरज कोहली आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

