किसान यूनियन का धरना जारी मांगे पूरी न होने तक डटे रहेंगे किसान

अवधेश कुमार वर्मा

बाराबंकी । स्थानीय थाना क्षेत्र के मूर्तजीपुर की जर्जर सड़क को बनवाने की मांग के लिए पिछले नौ दिनो से भारतीय किसान यूनियन का धरना चल रहा है। लेकिन कोई जिम्मेदार अधिकारी धरने के पास भाकियू कार्यकर्ताओं की बात सुनने के लिए नही पहुंचा है।
सिद्धौर ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मूर्तिजीपुर संपर्क मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई। बरसात के मौसम में सड़क पर जगह जगह जलभराव है। जिसके लिए भाकियू के जिला अध्यक्ष राम बरन वर्मा ने मूर्तजीपुर मोड़ पर 3 अगस्त से कार्यकर्ताओं के साथ टेंट लगाकर धरना शुरू किया था। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी तहसील प्रशासन व पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के कोई अधिकारी नही पहुंचा है। रामबरन वर्मा ने बताया कि 17 अगस्त को होने वाली जिले की मासिक पंचायत अब इसी धरना स्थल पर ही की जाएगी। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष हैदरगढ़ कुंवर बहादुर सिंह,तहसील अध्यक्ष रामसनेहीघाट अजय पटेल,तहसील अध्यक्ष नवाबगंज लल्लन रावत,तहसील उपाध्यक्ष कप्तान सिंह,जिला प्रचार मंत्री उस्मान अली,धर्मेंद्र सिंह,फूलचंद वर्मा, कुमकुम वर्मा (प्रधान) विमलेश वर्मा,भिखारी लाल,जगमाल,संजय, सुशील रावत,अर्जुन लाल,सखाराम,राम केतार,मो अली,कुर्बान अली,रामु रावत,सर्वेश, रामदयाल,पंकज पटेल, रामू ,राम सिंह,विमलेश सहित काफी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Don`t copy text!