नगर एवं देहात क्षेत्रो में 79 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष उल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया कहीं प्रभात फेरी निकली तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन किए गए
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। नगर एवं देहात क्षेत्र में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्ष उल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया इस पर्व पर विभागों एवं प्रमुख स्थानो पर ध्वजारोहण किया तो वही स्कूल कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तो कहीं आकर्षक झांकियां के साथ भारत मां की जय के नारो के साथ प्रभात फेरी निकाली गई तो कहानी स्वतंत्रता दिवस की उपलक्ष में देश की आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों को याद करते हुए उनके बलिदान पर प्रकाश डाला गया।

तहसील कार्यालय परिसर में उप जिलाधिकारी साईं आश्रित शाकमुरी ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर तहसीलदार राकेश कुमार व राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे थाना कोतवाली में पुलिस क्षेत्र अधिकारी कर्मवीर सिंह ने ध्वजारोहण किया तो वही प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने देश को आजादी दिलाने अपनी जान गंवाने वाले वीर शहीद सपूतों को याद करते हुए प्रकाश डाला तत्पश्चात सशस्त्र टुकड़ी ने ध्वज को गॉड आफ ऑनर दिया राजकीय पशु चिकित्सालय में कर्मवीर राज सिंह ने ध्वजारोहण किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर प्रशांत त्यागी ने ध्वजारोहण किया तथा एक बैठक के माध्यम से देश को आजादी दिलाने वाले वीर शहीद सपूतों की कुर्बानियों को याद किया गया खंड विकास कार्यालय सहसवान में ब्लॉक प्रमुख कीर्ति यादव ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख पति वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव एडीओ पंचायत नीरज कुमार अनेक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे नगर पालिका परिषद प्रांगण में पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार वरिष्ठ लेखाकार मोहम्मद इशाक सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खुर्शीद अहमद जूनियर इंजीनियर अंसार हुसैन कमर जमशेद सहित बोर्ड के अनेक सदस्यगण ब स्टाफ कर्मचारी उपस्थित थे पन्नालाल इंटर कॉलेज में प्रबंधक मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने ध्वज फहराया तो वही प्रधानाचार्य सुजीत सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में प्रकाश डाला नगर के मोहल्ला मोहद्दीनपुर नेहरू इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य केपी सिंह राघव ने ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रीय ध्वज पताका लिए हुए स्कूली बच्चों के साथ जय घोष के नारे लगाते हुए रैली निकाली इस मौके पर विद्यालय परिश्रम ए बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

नगर के अनेक मदरसों में बड़े ही शान के साथ तिरंगा फहराया गया
ओर बहुत ही जोश और जजवे
के साथ 79 वां योंमे आजादी दिवस मनाया गया
बाजार स्थित मदरसा जामिया रिजविया बरकतुल उलूम के प्रबंधक ने मदरसे में ध्वजारोहण किया और वहां मौजूद सभी मदरसे के छात्र-छात्राओं मेहमानों ने अपने राष्ट्र के गौरव का सम्मान के प्रत्येक तिरंगे को सलामी देकर अपनी मोहब्बत व सम्मान का इजहार किया। मोहल्ला पठान टोला मदरसा गुलशन ए इस्लाम के छात्र-छात्राओं ने रैली का भी आयोजन किया गया रैली के बाद मदरसा प्रबंधक ने मदरसे में ध्वजारोहण किया और वहां मौजूद सभी मेहमानों ने अपने राष्ट्र के गौरव व सम्मान के प्रत्येक तिरंगा को सलामी देकर अपनी मोहब्बत व सम्मान का इजहार किया और उसके बाद प्रोग्राम किया गया और उसमें अपने शहीदों की कुर्बानियों को याद किया गया और लोगों को अपने हिंदुस्तान से मोहब्बत शांति और अमन का पैगाम दिया गया और अपने प्यारे हिंदुस्तान के लिए अमन और शांति की दुआ की गई मदरसे के अध्यापक और स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

