दरोगा की मां का हत्यारा जिला अस्पताल से फरार

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। इस्लामनगर पुलिस ने शुक्रवार को देर रात अलीपुर जंगल में मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार किया था उसके पैर में गोली लगी थी।हिस्ट्रीशीटर आज जिला अस्पताल में सुबह 5:30 बजे पुलिस को चकमा देकर भाग गया, फरारी के समय वार्ड में हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह, और सिपाही कुशहर ड्यूटी पर थे। आरोपी की तलाश में सिविल लाइन कोतवाली और एसओजी की टीमें लगी है. पुलिस रोडवेज बस अड्डा, जंगलों और संवेदनशील स्थानों पर तलाश कर रही है ,अस्पताल और आसपास के क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आरोपी पर पहले से 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, और वह हिस्ट्रीशीटर है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!