एसडीएम से वार्ता करने पहुंचे अधिवक्ता व एसडीएम में जमकर हुई त़ीखी नोक-झोक, तहसील परिसर बना छावनी
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। तहसील कार्यालय परिसर में भ्रष्टाचार के आरोपो को लेकर तहसील कार्यालय के न्यायालय में चल रही अधिवक्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते एसडीएम से वार्ता करने पहुंचे अधिवक्ता एवं एसडीएम में जमकर हुई त़ीखी नोक-झोक जमकर हुआ हंगामा, मची अफरा तफरी।अधिवक्ताओं ने वार्ता के लिए बुलाए जाने पर एसडीएम पर अधिवक्ताओं के साथ गाली गलौज अभद्र व्यवहार करने का लगाया आरोप नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जमकर कि प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी।आक्रोशित अधिवक्ताओं ने बार हाल में पहुंचकर एसडीएम की कार्यप्रणाली की की निंदा समाचार लिखे जाने तक अधिवक्ताओं की आगे की रणनीति के लिए चल रही थी बैठक।सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल तहसील कार्यालय पहुंचा तहसील परिसर बना छावनी।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

