राज्य मार्ग पर बाइक फिसलने से युवक हुआ घायल घायल युवक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। बदायूं-मेरठ राज्य मार्ग खंदक के नजदीक फिसला व्यक्ति घायल।
सहसवान थाना क्षेत्र के ग्राम खंदक के पास बाइक फिसलने से युवक घायल होकर खाई में गिर गया गस्त कर रही कोतवाली पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर सहसवान पहुंचा दिया यहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान के डॉक्टरों ने चिकित्सक परीक्षण कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया लेकिन परिजन अस्पताल नहीं पहुंच पाए घटना लगभग 4 बजे की है बदायूं की ओर से सहसवान के ग्राम नदयाल जा रहा था खंदक से आगे बाइक फिसल गई जिसमें सत्यपाल पुत्र बुद्धि गंभीर रूप से घायल हो गया लोगों ने बताया की बाइक चलाने वाला व्यक्ति नशे की हालत में था।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!