बिसौली,बदायूं। मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा में मदरसे के प्रिंसिपल इफ्तेखार अहमद अशरफी की सरपरस्ती में जलसा ए दस्तारबंदी का आयोजन किया गया। इस दौरान हाफिज ए कुरान बनने वाले हाफिज मो. सुबहान रजा बल्द शकील अहमद सैफी बिसौली, हाफिज मो. साहिल बल्द असरार अहमद ग्राम सुराही बिल्सी एवं हाफिज मुशर्रफ हुसैन बल्द रुस्तम हुसैन मौजमपुर का फूल मालाएं पहनाकर व पगड़ी बांधकर दस्तारबंदी की गई। मंगलवार को जलसे में मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा के प्रिंसिपल इफ्तेखार अहमद अशरफी, मदरसे के मदर्रिस कारी अब्दुल गफ्फार लतीफी, बड़ी मस्जिद के इमाम मौलाना बिलाल अख्तर, कादरी मस्जिद मौलाना अफलाक रजा उवैसी, मस्जिद बिलाल के इमाम कारी शादाब रज़ा उवैसी, हसनी मस्जिद के इमाम हाफिज फुरकान, जामा मस्जिद के इमाम हाफिज अब्दुल मुक्तदिर, नूरी मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद नदीम, हाफिज तनवीर रजा, हाफिज जियाउल हसन, हाफिज मो. आरिफ रजा, मौलाना अब्दुल कादिर आदि ने खिताब किया। उन्होंने मौजूद लोगों से अपने बच्चों को दुनिया की तालीम के साथ-साथ कुरान की तालीम दिलाने के लिए अपील की। इस अवसर पर मुस्तफा कमेटी के शफी मो. इसहाक सैफी, शब्बीर हुसैन, अमीर अहमद, मो. आरिफ, मो मुबीन, अब्दुल मुजीब, हाजी रईस अहमद, नासिर हुसैन आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

