ग्राम पंचायत निधि द्वारा लाखों रुपए खर्च कर बने बारात घर में दबंगों का अवैध कब्जा

मुकीम अहमद अंसारी

बिनावर,बदायूं। विकासखंड सालारपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुठी सराय के मजरा गोटिया में ग्राम पंचायत निधि द्वारा लाखों रुपए खर्च कर बने बारात घर में उपले थोप कर व बारात घर में भूसा भर किया जा रहा है अवैध कब्जा। सूत्रों से मिली जानकारी से पता चला है कि गांव के एक दबंग व्यक्ति द्वारा सरकारी पैसा से बने बारात घर में जानवरों का बसेरा किया जा रहा है और उसमें भूसा भर दिया गया है।
इस संबंध में एडीओ पंचायत सालारपुर शिवकुमार श्रीवास्तव का कहना है कि अगर बारात घर में भूसा पड़ा हुआ है तो भूसा बारात घर से निकाला जाना चाहिए और जांच कर उक्त व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। मैं इस संबंध में ग्राम पंचायत से संबंधित सचिव से बात कर जांच करने हेतु कहता हूं। इस मौके पर शिकायतकर्ता ख्यालीराम मौर्य, दाल चंद्र मौर्य वेदराम, तौले, सुखपाल राजपूत सहित आदि लोग मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!