बेसिक शिक्षा के छात्र एवं छात्राओं द्वारा महादेवा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला
शमीम अंसारी बाराबंकी
रामनगर,बाराबंकी। महादेवा महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर बेसिक शिक्षा विभाग रामनगर के खण्ड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्रा के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के आरंभ में प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर द्वितीय की छात्राएं प्राशी गुप्ता, अंशिका यादव, रिया, तथा शिवानी गुप्ता आदि द्वारा सहायक अध्यापिका तोषी जैमिनी के मार्गदर्शन में शिव विवाह उत्सव नृत्य नाटिका एवं गणेश स्तुति की शानदार प्रस्तुत की गई।इसके पश्चात नुक्कड़ नाटक ‘घर की रोशनी’ संदीप सिंह प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय कटियारा व पूनम त्रिपाठी सहायक अध्यापिका उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदनापुर की टीम द्वारा प्रस्तुत किया गया।प्राथमिक विद्यालय सिरकौली के देवराज गौतम आदि द्वारा प्रधानाध्यापक विवेक कुमार मिश्रा द्वारा बैंड एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसी श्रृंखला में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रामनगर की छात्राओं राधिका,काजल ,दिशा, शिवदेवी खुशी लवी गुड़िया शिवांशी, रेखा आदि के द्वारा शानदार शिव प्रस्तुतियां की गईं।
रामनगर संवाददाता आनंद अवस्थी द्वारा बताया गया कि इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी रामनगर रमेश चंद्रा सहित अध्यापक उमानाथ मिश्रा, देवेंद्र सिंह, बाबू हनुमंत अवस्थी,अंकुर गिरी,ऋषि कुमार यादव एवं पुष्पेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

