कोतवाली परिसर में शिव परिवार ने श्री हनुमानजी महाराज के विग्रहों की स्थापना का भाव के साथ सम्पन्न हुआ।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। कोतवाली परिसर में शिव परिवार, राधा-कृष्ण, भगवान श्रीराम दरबार एवं संकट मोचक श्री हनुमानजी महाराज के विग्रहों की स्थापना का दिव्य एवं अलौकिक अनुष्ठान बेहद भक्ति-भाव के साथ सम्पन्न हुआ। गोरीशंकर देवालय में यह महापर्व नरवर के आचार्य अरुण शास्त्री (निवासी रूदायन) एवं आचार्य सुधाकर शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया गया। इस पावन अनुष्ठान की दिव्य शोभा तब और बढ़ गई जब बाला जी बलदेवधाम गुधनी से पधारे परम पूज्य गुरुदेव श्री ललितेश्वरानंद महाराज जी अपनी दिव्य उपस्थिति के साथ प्राण प्रतिष्ठा में विराजमान रहे। प्रभु के विग्रह की स्थापना पूर्ण वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। अनुष्ठान उपरांत पूज्य गुरुदेव महाराज जी द्वारा प्रभु विग्रह का नगर में भव्य शोभा-यात्रा के साथ अलौकिक भ्रमण कराया गया। नगर में जगह-जगह भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा की गई तथा श्रद्धालुओं के लिए जल-पान की विशेष व्यवस्था भी की गई। यह शोभा यात्रा कोतवाली से प्रारंभ होकर बुध बाजार रोड, बजरंग चौक, सर्राफा बाजार, सराय होते हुए भजन-कीर्तन, बैंड-बाजों और जयघोषों के साथ मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। मुख्य व्यवस्थापक एसएसआई शिवेंद्र भदौरिया, इंस्पेक्टर क्राइम सहसवीर सिंह, रवि प्रकाश अग्रवाल , सरिता सरस्वत, राघव सिंह, पूनम चौधरी, चौकी इंचार्ज अमित चौहान, एसआई तिलक राम, कांस्टेबल बब्बू सिंह, सुशील उपाध्याय, हिमांशु पाठक, अभिषेक शर्मा, दया मिश्रा, मुकेश शर्मा, सुधीर पाल, अमन गुप्ता, विशाल कश्यप, अमित वार्ष्णेय, रवि शर्मा, रेशू, मोनू महाजन, भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, राजकुमार मौर्य, डॉ प्रमोद यादव, जुगेन्द्र, अरविन्द चौधरी सहित अनेक भक्त मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!