दुकान स्वामी को प्रशस्ति पत्र देकर एसएसपी ने किया सम्मानित

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं । दि0 16/17 नवंबर की रात्रि में थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत खेड़ा बुजुर्ग में स्थित सर्वेश्वर सांई मंदिर के पुजारी मनोज शंखधार की अज्ञात लोगों द्वारा लूटपाट कर हत्या कर दी थी। थाना सिविल लाइन पुलिस ने विभिन्न धाराओं में लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज किया था पुजारी की हत्या की विवेचना की कार्रवाई के दौरान सलीम पुत्र जैनुल निवासी आरिफपुर नवादा की दुकान में मुख्य मार्ग की ओर लगे सीसीटीवी कैमरे की फोटो के सहयोग से महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए थे जिसके आधार पर पुलिस ने पुजारी की हत्या का सफलतापूर्वक खुलासा किया था सलीम की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे के अहम भूमिका होने पर एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह ने सलीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में कानून व्यवस्था बनाने रखने और अपराध पर अंकुश लगाने में सहयोग करने की भूरी भूरी प्रशांसा की। यह कार्य एक अत्यंत सराहनीय है और सामुदायिक सुरक्षा में नागरिक भागीदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण है जिसको लेकर एसएसपी ने जनता से अपील की है कि अन्य नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि आमजन की ओर से इस प्रयोग का सहयोग प्राप्त होना चाहिए समस्त नागरिकों से अपील की है कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों से सुरक्षित रहने और निगरानी के लिए अपने-अपने घरों में दुकानों पर अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं। जिससे कोई अप्रिय घटना होने पर सीसी टीवी के डाटा के आधार पर अपराधियों पर कार्रवाई की जाए सके जिसमें आपका सहयोग रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!