रसूलपुर के जंगल में बिना परमिशन श्मशान भूमि की जमीन पर अवैध मिट्टी खनन: ग्रामीणों के हंगामा काटने पर डंपर चालक व जेसीबी चालक भागने में कामयाब

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र में जगह-जगह आजकल रायल्टी के नाम पर अवैध खनन परवान पर है।लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों को नोटों की चमक के आगे यह अवैध खनन दिखाई नही दे रहा है। लेकिन बुधवार की तड़के सुबह ग्रामीणों का इस अवैध खनन पर सब्र का बांध टूट गया और मौके पर पहुंच कर दर्जनों ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा मौके पर पहुंची डायल 112 पीआरबी व थाना बिनावर पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करवाकर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हो रहे अवैध खनन की जानकारी होने के बाद भी तहसील प्रशासन,खनन विभाग एवं पुलिस प्रशासन अवैध सुविधाशुल्क लेकर कुम्भकर्णी नींद सो रहा है।तहसील,खनन एवं पुलिस प्रशासन की जेबें गरम कर खनन माफिया प्रतिदिन खुलेआम लाखों के राजस्व को चोट दे रहे है।
आपको बता दें कि ताजा मामला जनपद बदायूं के थाना बिनावर अंतर्गत ग्राम पंचयत रसूलपुर के जंगल में लगभग 1 महीने से शमशान भूमि की जमीन पर हाईवे बाईपास परमिशन की आड़ में मिट्टी का अवैध खनन चल रहा था। लेकिन खनन माफिया ने बिना परमिशन शमशान भूमि व ग्राम सभा की जमीन पर मिट्टी का अवैध खनन कर डाला जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गये और जमकर हंगामा काटा तथा खनन में लिप्त डंफरों को भी रोंक लिया। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी से पता चला है कि मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने तीन लोगों को अपने कब्जे में लेकर थाने ले जाया गया, बाद में उनसे आर्थिक सांठ गांठ कर थाने से छोड़ दिया गया है। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है बाकी के कुछ डंपर चालक व जेसीबी मशीन चालक पुलिस की गाड़ी को आता देख भागने में कामयाब रहे।
वहीं मौके पर पहुंची डायल 112 पीआरबी पुलिस व थाना बिनावर पुलिस ने उग्र भीड़ को समझाबुझाकर शांत कराया।
इसी क्रम में ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि मिट्टी का अवैध खनन का खेल ठेकेदार बबलू नाम के व्यक्ति द्वारा बिना परमिशन से किया जा रहा था।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह का कहना है कि हाईवे बन रहा है परमिशन से ही मिट्टी उठाई जा रही थी।
वही बदायूं खनन विभाग अधिकारी गुलशन कुमार का कहना है कि उनके द्वारा शमशान भूमि की जमीन से मिट्टी खुदाई कर डंपरों द्वारा उठाने की किसी को कोई परमिशन नहीं दी गई है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!