बिजली विभाग की एक दिसंबर से शुरू हो रही बिजली बिल राहत योजना को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी प्रचार में जुटे

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। बिजली विभाग की “एक दिसंबर” से शुरू हो रही बिजली बिल राहत योजना को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी प्रचार में जुटे हैं। जिसे लेकर एसडीओ अमित कुमार ने टीमों को झंडी दिखाकर रवाना किया।
बुधवार को विद्युत वितरण खंड तृतीय परिसर से एसडीओ अमित कुमार ने विभिन्न टीमों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा की इस योजना में विद्युत बकायेदारों को ब्याज में 100 प्रतिशत और मूल बिल में 25 फ़ीसदी की छूट दी जा रही है। श्री कुमार ने स्वयं लोगों से संपर्क करते हुए कहा कि 1 दिसंबर से शुरू हो रही विद्युत बिल समाधान योजना अब तक की सबसे बेहतर योजना है। यह पहला मौका है जब मूल बिल में छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार विद्युत चोरी के मामले में जुर्माना राशि में 50% छूट की व्यवस्था है। इस दौरान जेई मो. मियां कुरैशी, जेई संजीव वार्ष्णेय, जेई अशोक कुमार, अम्बर सिंह, कमलेश कुमार, त्रिलोकी सिंह, हरिओम, आशीष कुमार, शरद पांडे, विकास यादव, संगम चौहान, रवि शर्मा, राजेंद्र, अभय सिंह आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!