मामूली कहा सुनी होने के बाद जमकर हुई मारपीट और गाली गलौज, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
मुकीम अहमद अंसारी
मुजरिया,बदायूं। थाना क्षेत्र के ग्राम समसपुर बल्लू निवासी हरिओम यादव से कहा सुनी होने पर ग्राम सिरकी खेड़ा निवासी राजेंद्र यादव,वीरेंद्र यादव,प्रकाश यादव,तीनों सगे भाइयों ने रास्ते में असलहों के बल पर रास्ता घेर कर मारपीट व गाली गलौज करने लगे तभी शोरगुल पर गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंच कर उन्होंने बचाया हरिओम यादव ने थाना मुजरिया में घटना की तहरीर दे दी प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर उक्त तीनों अभियुक्तों को उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह कांस्टेबल मुफीद सलमानी, महिला कांस्टेबल मीनाक्षी,सोनम तथा पीआरडी भूदेव प्रसाद ने गिरफ्तार कर लिया मुजरिया पुलिस ने उपरोक्त तीनों अभियुक्तों का चालान कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

