सैनिकों के ख़र्च को लेकर अमरीका और दक्षिण कोरिया के बीच बात बन नहीं पा रही है। दक्षिण कोरिया की समाचार एजेन्सी यूनहाप ने सूचना दी है कि यह देश अमरीकी को अधिक पैसे देने को तैयार नहीं है जबकि अमरीका की ओर से अधिक पैसे की मांग की जा रही है। दक्षिणी कोरिया के एक कूटनयिक ने बुधवार को बताया है कि देश के विदेशमंत्री अपने अमरीकी समकक्ष की बात नहीं मान रहे हैं। वे किसी भी स्थिति में अमरीका को विशिष्टता देना नहीं चाहते।इससे पहले दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से कहा जा चुका है कि देश में मौजूद अमरीकी सैनिकों के रख-रखाव पर होने वाले ख़र्चे में वृद्धि के बारे में अमरीका से कोई समझौता नहीं हुआ है। अमरीका चाहता है कि दक्षिण कोरिया में तैनात अमरीकी सैनिकों के ख़र्च के रूप में इस देश से 5 अरब डाॅलर वसूला जाए। सियोल, वाशिग्टन की इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है। दक्षिणी कोरिया में रह रहे 8500 अमरीकी सैनिकों के लिए यह देश अमरीका को प्रतिवर्ष 890 मिलयन डालर अदा करता है। अमरीका अब इस रक़म को बढ़ाना चाहता है जबकि दक्षिण कोरिया इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है। दूसरी ओर दक्षिण कोरिया की जनता अपने देश में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति का विरोध करती आई है। इस संबन्ध में उनके निष्कासन को लेकर वहां की जनता कई बार विरोध प्रदर्शन भी कर चुकी है।
Related Posts

