राष्ट्रपति बनने की स्थिति में फ़िलिस्तीनियों की बंद सहायता को बहाल कर दूंगाः जो-बाइडन

अमरीका के पूर्व उप राष्ट्रपति और अगले चुनाव में ट्रम्प के प्रतिस्पर्धी जो-बाइडन ने कहा है कि इस्राईल को इस बात की अनुमति न दी जाए कि वह जार्डन नदी के पश्चिमी तट के भाग का खु़द में विलय कर ले।

अमरीका के आगामी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेट प्रत्याशी, जो-बाइडन का कहना है कि फ़िलिस्तीनी क्षेत्र के इस्राईल में विलय की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।जो-बाइडन ने यह बात अमरीकी अधिकारियों के उस बयान के जवाब में कही है जिसमें उन्होंने कहा कि इस्राईल द्वारा जार्डन नदी के पश्चिमी तट के भाग को ज़ायोनी शासन में मिलाने की स्थिति में वे उस क्षेत्र पर इस्राईल की संप्रभुता को स्वीकार करेंगे।  उन्होंने यह बात “द ज्यूइश टेलिग्राफ़िक समाचार एजेन्सी” को दिये अपने इन्टरव्यू में कही।  बाइडन का कहना है कि वाइट हाउस पहुंचने की स्थिति में वे फ़िलिस्तीनियों की वह सहायता आरंभ कर देंगे जिसको ट्रम्प ने बंद कर दिया है।

इससे पहले फ़िलिस्तीनी गुट यह चेतावनी दे चुके हैं कि जार्डन नदी के पश्चिमी तट के भाग के ज़ायोनी शासन में विलय के बहुत ही ख़तरनाक परिणाम सामने आएंगे।  फ़िलिस्तीन की स्वशासित सरकार के प्रमुख महमूद अब्बास भी कह चुके हैं कि इस स्थिति में इस्राईल के साथ सारेे ही समझौते निरस्त कर दिये जाएंगे।

Don`t copy text!