कोठा में स्वास्थ्य उपकेन्द्र चालू कराने की माँग को लेकर जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव ने चिकित्सा अधीक्षक दहगवां को सौंपा ज्ञापन
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। ग्राम पंचायत कोठा में स्वास्थ्य उपकेन्द्र चालू कराने की माँग को लेकर ज़िला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव ने चिकित्सा अधीक्षक दहगवाँ को सौंपा ज्ञापन..
राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद भारत के ज़िला अध्य्क्ष पुष्पेन्द्र यादव ने ग्राम पंचायत कोठा में बंद पड़े स्वास्थ्य उपकेंद्र को चालू कराने की माँग को लेकर चिकित्सा अधीक्षक दहगवां डॉ पीयूष यादव को ज्ञापन सौंपा है, परिषद के ज़िला अध्यक्ष बदायूं पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि रजस्व ग्राम कोठा में ग़रीब मज़दूर और मध्य परिवार के लोग निवास करते हैं।
लेकिन गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र नहीं होने की वजह से आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं,,
वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉ पीयूष यादव ने आश्वासन दिया है की निश्चित समय पर उपकेन्द्र को चालू कर दिया जाएगा,,
वहीं परिषद के अध्यक्ष ने समस्या हल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है…
इस मोके पर सर्वेश यादव , राजू यादव, कोमल यादव उपास्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

