सहसवान,बदायूं। छुट्टी पर आए BSF जवान की बाइक चोरी मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम नरसेना पालपुर निवासी रामकुमार, जो सीमा सुरक्षा बल (BSF) में तैनात हैं, इन दिनों घर आए हुए थे। मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे वह अपने निजी काम से कचहरी पहुँचे थे। उन्होंने अपनी काली स्पलेंडर (UP-24-AS-7869) को सुरक्षित मानकर कचहरी के मुख्य गेट पर ताला लगाकर खड़ा किया था।
चोरों ने तोड़ा ‘सुरक्षा घेरा’
हैरानी की बात यह है कि जहाँ हर वक्त पुलिस और वकीलों की मौजूदगी रहती है, वहाँ चोरों ने जवान की बाइक का लॉक तोड़कर उसे गायब कर दिया। जब जवान रामकुमार काम खत्म कर बाहर आए, तो अपनी बाइक न पाकर दंग रह गए। काफी तलाश के बाद भी जब बाइक का सुराग नहीं लगा, तो उन्हें थाने की शरण लेनी पड़ी।
खाकी के सामने चुनौती:
क्या फौजी को मिलेगा इंसाफ?एक तरफ जहाँ जवान सरहद पर सीना ताने खड़े रहते हैं, वहीं शहर के बीचों-बीच उनके साथ हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित जवान ने कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

