आसफपुर ब्लाक के ग्राम ढोरनपुर एक सप्ताह से भूख हड़ताल बैठे ग्रामीण, बुधवार को कांग्रेसियों ने भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों से वार्ता की,
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। आसफपुर ब्लाक के ग्राम ढोरनपुर में पिछले सात दिनों से ग्रामीणों द्वारा की जा रही भूख हड़ताल पर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अजीत यादव के निर्देश पर जिला उपाध्यक्ष डॉ सुशीला कोरी, जिला महासचिव अब्दुल रहमान बेग, नगर अध्यक्ष आमिर अल्वी, ब्लॉक सचिवअजमल हक आदि ग्राम ढोरनपुर पहुंचे और भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारियों से वार्ता की। आंदोलन पर बैठे फिरोज आलम, हरस्वरूप, अनोखे, यादराम, नेकसू, मियां जान, अली जान, तेजराम, पंकज सागर आदि ने बताया कि आजादी के 70 साल बाद भी हमारा गांव विकास से कोसों दूर है। यहां हमारे गांव का मुख्य मार्ग जो वर्षों से कच्चा मार्ग है इसमें आने-जाने में ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। कई बार लिखित एवं मौखिक शिकायती पत्र जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन को दे चुके हैं। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष डॉ सुशीला कोरी ने कहा कि इस कड़ाके की सर्दी में आपको भूख हड़ताल जैसा आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो पूरे जिले के कांग्रेसी इस आंदोलन को बड़ा रूप देंगे। इस मौके पर जिला महासचिव अब्दुल रहमान नगर अध्यक्ष बिसौली आमिर अल्वी ब्लॉक सचिव अजमल हक आदि लोग शामिल रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

