पिता ने ही अपनी पुत्री की गला काटकर हत्या करने वाले को मय आलाकत्ल हसिया सहित गिरफ्तार किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। सोमवार को थाना वजीरगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लहरा लाडपुर के खेत में गांव की ही युवती का शव क्षत – विक्षत अवस्था में मिला था । शव मिलने की सूचना पर थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा शव को पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराया गया । पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण एण्टीमोर्टम इंजरी (गला काटकर) शॉक एण्ड हैमरेज से होना पाया गया । इस घटना के सम्बन्ध में मृतका के पिता/वादी इकरार पुत्र अब्दुल गनी निवासी ग्राम लहरा लाडपुर थाना वजीरगंज बदायूँ उम्र 45 वर्ष की लिखित तहरीर के आधार पर थाना वजीरगंज पर मुकदमा अज्ञात में पंजीकृत किया गया था । मुकदमा उपरोक्त मे मुखविरान की सूचना व एकत्रित की गयी साक्ष्य व तकनीकी जानकारी से वादी मुकदमा इकरार द्वारा ही अपनी पुत्री की हत्या करना पाये जाने पर उसका नाम प्रकाश मे आया है । जिसके आधार पर बुधवार को सुरसैना भट्टे के पास से अभियुक्त इकरार उपरोक्त को गिरफ्तार किया तथा बाद पूछताछ अभियुक्त की निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त हसिया आला कत्ल बरामद किया गया तथा अभियोग मे विवेचना से धारा 238 बीएनएस की वृद्धि की गयी । अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!