थाना मुजरिया पुलिस ने हत्या की घटना के वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार ।

मुकीम अहमद अंसारी

अभियुक्त के कब्जे से दो अदद तंमचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए ।


बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतू थाना मुजरिया पर पंजीकृत मुकदमा में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर पुलिस पार्टी द्वारा बितरोई रोड से बगुला नंगला जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्यितों की चैकिंग के दौरान 02 संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया तो व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी की तरफ जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किये गये । पुलिस पार्टी द्वारा घेराबन्दी करते हुए आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई जिसमें अभियुक्त धूमसिंह पुत्र नवाब सिंह निवासी ग्राम इस्माईलपुर मेमड़ी थाना मुजरिया, के पैर में गोली लगने से घायल हो गया तथा दुसरे अभियुक्त आकाश पुत्र मटरू निवासी ग्राम कुडराखरसाई थाना दातागंज, द्वारा आत्मसमर्पण किया गया। दोनों अभियुक्तगण को पुलिस हिरासत में लेते हुए जामा तलाशी ली गई तो कब्जे से 02 तमंचे 315 बोर व 02 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी सहसवान में भर्ती कराया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!