विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, मृतिक के मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। पति पर दहेज के लिए गला दबाकर मारने का आरोप बदायूं में एक विवाहिता की मौत हो गई मायके वालों ने पति पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है यह घटना सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के नौसेरा गांव की है यहां यशवीर की 26 वर्षीय पत्नी पूनम की संदीप हालत में मौत हुई सूचना मिलने पर जब मायके वाले मौके पर पहुंचे तो पूनम का शव जमीन पर पड़ा मिला ससुराल पक्ष के लोगों ने इसे फंदा लगाकर आत्महत्या बताया लेकिन पूनम के गर्दन पर चोट के निशान दिखाई दिए मायके पक्ष वालों का कहना था की मार पीट कर उसकी गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया पूनम की मौत के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार बताए जा रहे हैं पूनम के भाई राजवीर ने बताया कि पूनम के दो छोटे बेटे हैं जिनके पालन पोषण की चिंता अब परिवार को सता रही है इस मामले में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत की सूचना मिली है शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

