कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंद लोगों के लिए कृष्णा देवी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दस्तानें बांटे गए।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंद लोगों के लिए डा. महेश चंद्र माहेश्वरी कृष्णा देवी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दस्तानें बांटे गए।
शुक्रवार को मनोज माहेश्वरी अस्पताल पर आयोजित कार्यक्रम में 100 जरूरतमंद लोगों के बीच बाइकर्स को दस्तानें बांटे गए। दस्ताने पाकर सभी लोग बेहद खुश नजर आए। इस दौरान डा. मनोज माहेश्वरी ने कहा कि डा. महेश चंद्र कृष्णा देवी चेरिटेबल ट्रस्ट समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है ताकि समाज के जरूरतमंद एवं कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचायी जा सके। इस नेक कार्य में कुसुम माहेश्वरी, डा. मनोज माहेश्वरी, डा. सुविधा माहेश्वरी, डा. नवदीप माहेश्वरी, नव्या, डा. अंकुश, देवांग, यथार्थ आदि उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!