प्रधानी चुनाव को लेकर हुए विवाद ओर हिंसक घटनाक्रम के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल,

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायं। थाना कोतवाली क्षेत्र में ग्राम बाजपुर में प्रधानी चुनाव को लेकर हुए विवाद और हिंसक घटनाक्रम के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई कोतवाल धनंजय सिंह के नेतृत्व में की गई।
कोतवाल धनंजय सिंह के अनुसार, 9 जनवरी 2026 को ग्राम बाजपुर में प्रधान चुनाव को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सहसवान पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मो0 आरिफ पुत्र इंतजार निवासी ग्राम बाजपुर को ग्राम भगता नगला की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे आरोपी चमन पुत्र दिलावर निवासी ग्राम बाजपुर को ग्राम नगला चौई की ओर जाने वाले रास्ते से पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की है। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!