बिसौली,बदायूं। कस्बा सैदपुर में बीमारी से जूझ रहे एक बुजुर्ग ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनके शव को कमरे का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
थाना वजीरगंज क्षेत्र के कस्बा सैदपुर निवासी विद्यासागर रस्तोगी ( 90 ) अकेले रहते थे। उनके चार बेटे थे जिनमें दो बेटों की मृत्यु हो चुकी है। एक बेटा बरेली और एक बेटा दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग लंबे समय से बीमारी से परेशान थे और घर में देखभाल करने वाला कोई नहीं था। वह कई दिनों से अपने पुत्रों को फोन कर मिलने के लिए बुला रहे थे, लेकिन कोई भी उनसे मिलने नहीं आया। जिस कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहे थे। तंग आकर उन्होंने अपने कमरे में रखें तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

