रात्रि में कड़ाके की ठंड को देखते हुए गौशाला में गोवंश का हाल-चाल लेने के लिए देर रात अधिशासी अधिकारी ने गौशाला का निरीक्षण किया
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। रात में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए गौशाला में गोवंश का हाल-चाल लेने के लिए शनिवार देर रात अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने गौशाला का निरीक्षण किया।
नगर पालिका परिषद बिसौली की अस्थाई गौशाला के औचक निरीक्षण के दौरान ईओ रवि यादव ने गौवंशों के रहने खाने के साथ-साथ ठंड से बचाने के लिए किए गए उपायों का बारीकी से निरीक्षण कर कर्मचारियों को निर्देश दिए। गौशाला के निरीक्षण के बाद ईओ रवि यादव ने नगर पालिका क्षेत्र के चौक चोराहों पर अलाव की व्यवस्था और रैन बसेरे में उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया। श्री यादव ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गौशाला में गौवंशों की उचित देखभाल हो। साथ ही, नगर के चौक चोराहों पर अलाव की व्यवस्था में कोई कमी न रहे। उन्होंने रैन बसेरे की व्यवस्थाओं को भी परखा। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए की ठंड से बचाव के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जाएं। इस दौरान अलाव एवं रैन बसेरा प्रभारी राजीव कुमार मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

