नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज में मतदाता सूची पुनरीक्षण शिविर आयोजित, नए वोटरों के भरे गए फॉर्म

मुकीम अहमद अंसारी

आलापुर/दातागंज ,बदायूं। उपजिलाधिकारी दातागंज के निर्देशानुसार, सोमवार को आलापुर स्थित नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत एक शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची का प्रकाशन करना, नए वोट बनाना और पुरानी सूची में मौजूद त्रुटियों को सुधारना रहा।
शिविर के दौरान मौजूद अधिकारियों ने बताया कि जो युवा 1 जनवरी तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरवाए गए। इसके साथ ही, जिन मतदाताओं के नाम या पते में कोई गलती थी, उन्हें फॉर्म-8 के माध्यम से संशोधित किया गया।
इस अवसर पर बीएलओ हिमांशु शर्मा, रिजवान अंसारी, शिवकुमारी और मोहम्मद गुफरान मुख्य रूप से मौजूद रहे। बीएलओ टीम ने घर-घर जाकर और कॉलेज परिसर में आए नागरिकों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि एक शुद्ध और अपडेटेड मतदाता सूची ही मजबूत लोकतंत्र की नींव है।
प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि शेष बचे हुए पात्र नागरिक भी जल्द से जल्द अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर अपना वोट जरूर बनवा लें।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!