दलित महिला के साथ अभद्रता गाली गलौज करने वाले के विरुद्ध एसएसपी के आदेश के बाद मुजरिया पुलिस ने दर्ज किया मुकद्दमा

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के कोल्हाई में एक राशन महिला कोटेदार को गांव के ही एक युवक ने सरकारी राशन की दुकान पर गाली गलौज करते हुए महिला को जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया है। घटना के चोवीस दिन बाद एसएसपी बदायूं के आदेश पर मुजरिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पुलिस क्षेत्रधिकारी सहसवान ने जांच शुरु कर दी है।
मुजरिया क्षेत्र के कोल्हाई के निवासी नेत्रपाल सिंह सैलानी ने मुजरिया थाने में तहरीर दी है। नेत्रपाल सिंह सैलानी ने आरोप लगाते हुए कहा कि 15 दिसंबर को राशन वितरण किया जा रहा था। गांव के ही रायसिंह पुत्र सियाराम राशन ले गया था। आरोप है कि 16 दिसंबर दोपहर को रायसिंह ने दुकान पर आकर राशन कम देने का आरोप लगाकर गाली देने लगा। इसी बीच राशन दुकान के पास का ही रहने वाला सतेन्द्र सिंह ने सी सी मार्ग खड़े होकर नेत्रपाल सिंह सैलानी की पत्नी संतोष कुमारी संचालिका को गाली गलौज करते हुए जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित करने लगा।घटना के चोवीस दिन बाद एस एस पी बदायूं के आदेश पर मुजरिया पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी रायसिंह और सतेंद्र सिंह पुत्र सोहनपाल सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस क्षेत्रधिकारी सहसवान मामले की गहनता से जांच कर रहे है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पुलिस क्षेत्रधिकारी कार्यालय मे अपनी पैठ बनाये है गांव मे आरोपी सतेंद्र सिंह खुले मे चैलेंज दे रहे है पीड़ित परिवार मे दहशत का माहौल बना है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!