घर पर मनाया जा रहा था जन्मदिन का जश्न दो सगे भाई में हो गया विवाद, कार्यक्रम स्थल पर मचा हड़कंप, अफरा तफरी,
मुकीम अहमद अंसारी
जश्न में शामिल होने आए एक भाई के साले ने दूसरे बहनोंई को चाकू प्रहार कर किया जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल,
बदायूं। थाना इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम भबीपुर निवासी कुलदीप पुत्र बदन सिंह ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि प्रार्थी के बड़े भाई के पुत्र का जन्म दिवस कार्यक्रम का जश्न चल रहा था कार्यक्रम में बड़े भाई का साला जयदेव पुत्र रामदीन निवासी टिकरी वजीरगंज भी आया हुआ था की इसी बीच उसकी अपने भाई राहुल से किसी बात पर विवाद हो गया इसी बीच मौका पाकर राहुल के साले जयदेव पुत्र रामदीन ने मेरे ऊपर चाकू से प्राण घातक हमला करके घायल कर दिया तथा कार्यक्रम में जमकर हंगामा काटा जिससे अफ़रा तफरी मच गई।
पीड़ित कुलदीप के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने जयदेव के विरुद्ध मामले की अपराध संख्या 15 धारा 115/2, 352, 351 /2, 351 / 3 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा घायल कुलदीप को चिकित्सीय परीक्षण हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुदायन भेजा है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

