होली एवं आगामी त्योहारों को ध्यान रखते हुए पालिका सभागार में प्रभारी सफ़ाई निरीक्षक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। होली एवं रमज़ान के आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए शनिवार को नगर पालिका सभागार में प्रभारी सफ़ाई निरीक्षक की अध्यक्षता में सफ़ाई नायकों एवं वाहन चालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर क्षेत्र में पूर्ण स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने हेतु विस्तृत दिशा–निर्देश प्रदान किए गए।
प्रभारी सफाई निरीक्षक श्री अब्दुल फ़रीद खां ने सभी कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक एवं समयबद्ध पालन करने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित क्षेत्रों में नियमित एवं प्रभावी सफ़ाई सुनिश्चित की जाए। त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने पर भी जोर दिया गया। साथ ही यह स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!