लॉकडाउन-4.0: आज सामने आएगा नया रंग-रूप

प्रधान संपादक आलीमा शमीम अंसारी

खुशियां होंगी ज्यादा, बंदिशें कम
रेड जोन वालों को करना होगा इंतजार, ग्रीन वालों की बल्ले-बल्ले

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर अब भी लगातार जारी है। लॉकडाउन-3.0 की मियाद आज खत्म हो रही है। 18 मई से लॉकडाउन-4.0 शुरू होगा। माना जा रहा है कि यह लॉकडाउन दो सप्ताह का हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में इस बार काफी ढील के संकेत दिए हैं। इसके बाद सरकारी स्तर पर छूट का दायरा बढ़ाने को लेकर मंथन जारी है। कहा गया है कि आज किसी भी समय नई गाइडलाइन जारी हो सकती है। हालांकि, रेड जोन वालों को राहत के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं ग्रीन जोन के लिए सब कुछ खुलने की उम्मीद है।

भोपाल-इंदौर समेत 30 जिलों में रहेगी सख्ती
लॉकडाउन 4.0 में भोपाल-इंदौर समेत 30 जिलों और नगरपालिका क्षेत्रों में कोई राहत मिलने के आसार नहीं हैं। में इस महामारी की रोकथाम के लिए सख्ती बरतने की बात कही गई है। इन 30 नगरपालिका क्षेत्रों में दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पंजाब और ओडिशा राज्य के इलाके शामिल हैं। बैठक के दौरान जिलों में कोरोना की वर्तमान स्थिति का लेखा-जोखा तैयार किया गया जिसमें संक्रमण पुष्टि दर, घातक दर, दोगुनी दर, प्रति 10 लाख पर परीक्षण आदि तथ्यों पर रोशनी डाली गई है। यहां जानिए इन राज्यों में कौन-कौन से 30 शहरों को शामिल किया गया है।

मिलेंगी बहुत रियायतें

लॉकडाउन 4 के गाइडलाइंस को तय करने में सबसे अधिक मशक्कत इसी पर है। पीएम संकेत दे चुके हैं कि 18 मई से लॉक डाउन के चौथे चरण में बहुत सारी रियायत मिल सकती हैं। सूत्रों के अनुसार अब आने वाले दिनों में सीमित रूप से रेल और हवाई सेवाओं के अलावा शहरों के अंदर आवाजाही को भी शुरू करने की दिशा में पहल की जाएगी। चौथा चरण 31 मई तक जारी रह सकता है।

ये छूट मिल सकती हैं

जरूरी सभी सेवाओं के दुकानों को खोलने की अनुमति मिल सकती है, जिनमें सैलून भी शामिल होंगेलोकल ऑटो, टैक्सी की सर्शत आवाजाही शुरू हो सकती हैराज्यों की सीमाएं बंद रखने का फैसला हो सकता है
सभी कारखानों में एक तिहाई कर्मचारियों से तीन शिफ्टों में काम शुरू हो सकता है।राज्य व जिला प्रशासन कि वे कहां अधिक बंदिश रखें और कहां रियायत दें।

बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
नए लॉकडाउन यानी चौथे हिस्से में स्कूल, कॉलेज, मॉल और मूवी थियेटर किसी भी इलाके में नहीं खुलेंगे। वहीं सैलून, नाई की दुकान और स्पा सेंटर को रेड जोन में सावधानी के साथ खोला जा सकता है. हालांकि कटेंनमेंट इलाके में यह बंद रहेगा। इसके अलावा ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन में भी यह खुला रहेगा।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट चलेगा शर्तों के साथ
सरकार आने वाले कुछ दिनों में सार्वजनिक परिवहन, जैसे कि बस, रेल और घरेलू विमानों की आवाजाही में ढील दे सकती है। हालांकि तमिलनाडु, कर्नाटक और बिहार जैसे राज्य मई के आखिर तक ट्रेन और विमान सेवा शुरू करने के पक्ष में नहीं हैं।

ट्रांसपोर्ट कैसे होगा शुरू
सभी तरह के ट्रांसपोर्ट में सोशल डिस्टेंसिंग और लोगों की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए प्लान तैयार किया गया है. केंद्र लोकल ट्रेन, बस और मेट्रो में हल्की ढील देने पर विचार कर रही है. जिसको लेकर तैयारी भी शुरू कर दी गई है। रेड जोन में इसे चलाया जाएगा, हालांकि कंटेनमेंट जोन को छोड़कर। ऑटो और टैक्सी को भी रेड जोन में चलाए जाने पर विचार किया जा रहा है।

बाजार कैसे करेगा काम?
केंद्र, इस मामले में राज्यों को कुछ छूट देगी। हालांकि यह छूट ऑरेंज और रेड जोन इलाकों के लिए ही होगी, जिससे कि दिल्ली जैसे राज्य अपनी सहूलियत के हिसाब से ऑड-ईवन की तर्ज पर सभी दुकानों को खोलने की पहल कर सके। वहीं रेड जोन में भी ई-कॉमर्स के जरिए सभी तरह के सामानों की डिलिवरी की छूट दी जा सकती है। हालांकि यहां भी कंटेनमेंट इलाके में बंदिश रहेगी।

अर्थव्यवस्था पर जोर
लॉकडाउन 4.0 में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये ज्यादा जोर दिया जाएगा।उद्योग धंधे, व्यापार शुरु करने की शर्तों के साथ इजाजत दी जाएगी।सरकारी और प्राइवेट ऑफिस धीरे-धीरे खुलने शुरु होंगे।
लॉकडाउन की शर्त तय करने के लिये प्रदेश सरकारों को ज्यादा अधिकार दिया जाएगा।

रेड जोन में सख्ती
माना जा रहा है कि नए लॉकडाउन में सिर्फ रेड जोन में सख्ती देखने को मिलेगी।इसके साथ ही रेड जोन को भी पुनर्निधारित किया जा सकता है
कोरोना हॉटस्पॉट या दूसरे जोन बनाने की शर्तें ढीली की जा सकती है
रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के निर्धारण का अधिकार राज्यों को मिल सकता है

कब-कब लगा लॉकडाउन
अब तक लॉक डाउन तीन बार लगाए जा चुके हैं। पहली बार 25 मार्च से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन रहा था। इसके बाद दूसरे चरण में 15 अप्रैल से 3 मई तक पाबंदियां लगाई गई थीं। पीएम मोदी ने तीसरे चरण में 4 मई से 17 मई तक देश में कोरोना की रोकथाम के लिए सख्ती करने को कहा था। अब चौथे दौर का लॉक डाउन कैसा होगा, यह देखना होगा।

Don`t copy text!