बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र की शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी (खेड़ा नवादा) में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस की मौजूदगी में ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए।चौकी परिसर में दोनों पक्षों के बीच
जमकर लात-घूंसे चले। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर हालात संभाले।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष पुराने विवाद के मामले में बयान दर्ज कराने चौकी पहुंचे थे, जहां कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

