बिसौली,बदायूं। समाजवादी पार्टी की विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व मे गांव पैगा स्कूल में आयोजित की गई। जिसमें 7 सितंबर को आ रहे समाजवादी पार्टी बाबासाहेब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती के स्वागत व कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने एक राय होकर कार्यक्रम को सफल बनने पर जोर दिया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंप गई।
विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वह पार्टी की नीतियों और बाबा साहेब के संदेश को गांव-गांव का तथा घर-घर तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जुड़े। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। इस दौरान पीडीए सम्मेलन को सफल बनाने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी मंथन हुआ। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी, पूर्व ब्लाक प्रमुख खजाना देवी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एड. विवेक यादव, कल्यान सिंह यादव, इंद्रजीत भट्ट, नगर अध्यक्ष आमिर हुसैन, मेवाराम प्रधान, पंकज यादव, पाले अली, सूरज पाल सिंह, ढाकन सिंह, वीरेश प्रजापति, भूपेंद्र दिवाकर, राजीव यादव, अमित मथुरिया, नगर अध्यक्ष होराम सिंह, जयपाल सिंह यादव, हिमांशु पंडित, सुरेंद्र सागर, हरिकृष्ण मौर्य, बृजपाल सिंह, मो. सालिम, जफर खां, सरफराज खां, राजेश कुमार कोरी, धीरेंद्र मौर्य, भूरे सिंह सागर, फूलसिंह, विमल कुमार यादव, प्रेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

