2 माह से फंसे 115 भारतीयों को लेकर इजराइल से उठा एयर इंडिया का विमान
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
नई दिल्ली। कोविड-19 से निपटने के लिए लगे लॉकडाउन के कारण दो महीने से अधिक समय से इज़राइल में फंसे करीब 115 भारतीयों को लेकर एअर इंडिया का विमान मंगलवार को रवाना हो गया। इनमें छात्र, गर्भवती महिलाएं, नेपाली नागरिक प्रभा बस्कोता (एक भारतीय की पत्नी) और दिल्ली में नियुक्त पांच इज़राइली राजनयिक शामिल हैं। विमान ने अंतरराष्ट्रीय समयानुसार देर रात एक बजे उड़ान भरी।
विमान में सवार 121 यात्रियों में से 85 लोग मंगलवार को ही दिल्ली से कोच्ची जाएंगे। इनमें से अधिकतर लोगों ने अपने घरों के पास ही पृथक-वास में रहने की इच्छा जाहिर की है।इजराइल में भारत के राजदूत संजीव सिंगला ने बताया कि यह काफी मुश्किल समय है और वंदे भारत मिशन इज़राइल में हमारे छात्र और सेवाकर्मियों तक पहुंचने के भारत के कई प्रयासों में से एक है।’
Related Posts

