त्रिवेदीगंज मे क्वॉरेंटाइन सेंटर मे मिले दो कोरोना पाजिटिव

मुकेश कुमार बाजपाई संवाददाता

त्रिवेदीगंज बाराबंकी। विकासखंड त्रिवेदीगंज के पोखरा राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन सेंटर में क्वॉरेंटाइन दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद जनपद में कुल एक्टिव केसों की संख्या 31 हो गई है रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में पहुँची राजस्व व विकास विभाग की टीमो ने दोनों रोगियों को एल1 हिंद हॉस्पिटल में उपचार के लिए भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी हाल ही में बाहरी प्रांतों से आकर इसी सेंटर पर क्वॉरेंटाइन हुए तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी जिनको एल1 हिन्द हॉस्पिटल में उपचार के लिए भेजा गया था जिसके कुछ दिनों बाद आज एक बार फिर से क्वारेंटाइन सेंटर राजकीय इंटर कॉलेज पोखरा में दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक कुछ दिन पूर्व मुंबई से त्रिवेदीगंज आए हुए हैं जिनको क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था जिनके सैंपल जांच हेतु भेजे गए थे जिनमें से आज दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है रिपोर्ट के पॉजिटिव होने की सूचना पहुंचते ही हड़कंप मच गया आनन-फानन में दल बल के साथ पहुंचे उपजिलाधिकारी ने दोनों पॉजिटिव लोगों को उपचार के लिए एल1 हिन्द हॉस्पिटल रवाना किया वहीं संक्रमण की आशंका को खत्म करने के लिए पूरे भवन व परिसर को दमकल कर्मियों के द्वारा पूरे परिसर को सेनिटाइज किया जा रहा है। पॉजिटिव पाए दो रोगियों में एक सिद्धौर क्षेत्र का तो एक पोखरा गाँव का बताया गया है।

मुकेश कुमार बाजपाई संवाददाता

Don`t copy text!