बाराबंकी। प्रदेश सरकार ने गैर जनपद से आये मजदूरों को राशन किट वितरण किया गया। लेकिन सरकार द्वारा एक हजार रुपये देने का वादा किया था वो अभी तक गरीबों के बैंक खाते में नही आया। प्रवासियों को दी जाने वाली राशन किट ऊँट के मुँह मे जीरा साबित हो रहा है। दुर्गापुरी वार्ड के सभासद सादिक हुसैन ने अपने क्षेत्र में आए प्रवासियों को राशन किट बांटे राशन किट पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे लेकिन इनके खाते में अभी तक एक हजार रुपये नही आये। सादिक हुसैन सभासद ने प्रशासन पर आरौप लगाते हुए कहा कि इस कोरोना वायरस की महामारी के दौरान सरकार ने गरीब और नगर पालिका में कार्यरत सविंदा कर्मचारियों को एक हजार रुपये देने का वादा किया था लेकिन जिला प्रशासन ने अभी तक वादा पूरा नही किया। श्री हुसैन ने आगे कहा कि मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि हमारे दुर्गापुरी के क्षेत्रवासियों को कोई तकलीफ ना हो इसके लिये गरीबों की हर तरह से मदद की जा रही है। सभासद सादिक हुसैन ने प्रशासन से माँग की है कि सविंदा कर्मचारियों को एक हजार रुपये दिया जाये। इस मौके पर मोबिन, अफरोज मेहंदी, ताज, मंजर अब्बास रिजवी, मुन्ना भाई आदि लोग राशन वितरण के दौरान मौजूद रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

