केमिकल से भरा टैंकर पलटा

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली, बाराबंकी। हरियाणा से पटना की ओर जा रहा फार्मालडिहाइड केमिकल से भरा टैंकर शनिवार की मध्य रात्रि को रसौली के निकट हाईवे पर पलट गया। पलटते ही निकलने लगी दुर्घन्ध से लोगो में अफरातफरी मच गयी। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने लखनऊ से अयोध्या जाने वाले मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात रोक दिया। बीती मध्य रात्रि करीब तीन बजे हरियाणा से पटना की ओर फार्मालडिहाइड केमिकल लेकर जा रहा टैंकर नंबर यूपी 17 एटी 2868 सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसौली ओवरब्रिज पार कर गुप्ता ढाबे के निकट हुक के डिसवेलन्स होने के कारण असुन्तलित होकर पलट गया। टैंकर चालक औरैया निवासी अनिल कुमार ने टैंकर मालिक बागपत निवासी भूपेंद्र सिंह सहित स्थानीय पुलिस को दी। सुबह धूप निकलने के साथ ही टैंकर से दुर्घन्ध निकलने लगी जिससे हॉइवे पर अफरातफरी मच गयी और आनन फानन में थाना सफदरगंज में गैस रिसाव की सूचना दी गयी। मौके पर दलबल के साथ पहुँचे प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार तिवारी ने बाराबंकी से अयोध्या की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात को बन्द कराते हुए क्रेन से टैंकर को सीधा करा दिया है। प्रभारी निरीक्षक पीके तिवारी ने बताया कि टैंकर में लकड़ी की रँगाई के लिए प्रयुक्त होने वाला फार्मालडिहाइड केमिकल भरा हुआ है ग्रामीणों की सूचना पर टैंकर को क्रेन के जरिये सीधा करा दिया गया है टैंकर में अब नाममात्र का केमिकल है तथा पानी आदि डाल कर साफ करा दिया गया है। केमिकल ज्वलनशील नही है जिससे कोई खतरा नहीं है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

Don`t copy text!