एटा पुलिस को मिली सफलता – थाना बागवाला पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा 25000 रुपये का इनामिया अभियुक्त गैंग लीडर पुष्पेन्द्र अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25000 रुपये के इनामिया अभियुक्त पुष्पेन्द्र को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
दिनांक 22.08.2020 को थाना बागवाला पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत मुअसं- 110/20 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25000 रुपये के इनामिया अभियुक्त पुष्पेन्द्र पुत्र वीरेन्द्र निवासी मौनिया थाना सादाबाद जनपद हाथरस को अवैध असलहा कारतूस सहित पवास नहर पुल के पास बने यात्री प्रतीक्षालय से समय करीब 09.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बागवाला, एटा पर मुअसं- 211/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-
1- पुष्पेन्द्र पुत्र वीरेन्द्र निवासी मौनिया थाना सादाबाद जनपद हाथरस। (गैंग लीडर)
बरामदगी:-
1- एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0 305/2019 धारा 394 भादवि थाना कोतवाली देहात एटा
2. मु0अ0स0 357/2019 धारा 420/467/468/471 भादवि थाना कोतवाली देहात एटा
3. मु0अ0स0 358/2019 धारा 15 उत्तर प्रदेश डकैती प्रभावी क्षेत्र अधिनियम थाना कोतवाली देहात एटा
4. मु0अ0स0 359/2019 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली देहात एटा
5. मु0अ0सं0 110/2020 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना कोतवाली देहात एटा
6. मु0अ0स0 211/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बागवाला एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- थानाध्यक्ष विपिन त्यागी
2- उ.नि. जयमल कुमार
3- मुख्यआरक्षी श्यामवीर सिंह
4- आरक्षी पुष्पेन्द्र कुमार
5- आरक्षी शान मोहम्मद
6- आरक्षी चालक प्रदीप कुमार

