शातिर चोर एक चोरी अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार।

शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स .

एटा ~ थाना निधौलीकलां पुलिस को मिली सफलता, चैकिंग के दौरान एक शातिर चोर एक चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में चोर एवं लुटेरों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना निधौलीकलां पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध असलहा कारतूस सहित एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

घटनाक्रमानुसार दिनांक 22.08.2020 को थाना निधौलीकलां पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अर्जुनपुर मोड़ के पास से एक शातिर अभियुक्त को समय करीब 09.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की जामातलाशी में अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मोटरसाइकिल के बारे में पूछने पर अभियुक्त ने बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल लॉकडाउन से पहले उसने एटा केनरा बैंक के सामने से चोरी की थी तथा अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम भी देते हैैं। इस सम्बंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना निधौलीकलां पर मुअसं- 234/20 धारा 3/25 आयुध अधिनियम व मुअसं- 235/20 धारा 411 भादवि पंजीकृत किया गया है।

हमारी खबरें सबसे पहले पढ़ने के लिए डाउनलोड करें

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.smnews24.smcwebsolution

राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका एसएम न्युज24टाइम्स की ताजा खबरें पढ़ने के लिए गूगल मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के लिए ऊपर ब्लू लाइन टच करें साथ ही अपने साथियों को डाउनलोड कराने में एसएम न्यूज़ का सहयोग करें ।  खबर भेजने के लिए smnews24up@gmail.com

 

Don`t copy text!