सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह नाकाम: धर्मराज इण्टरलाॅकिंग सड़को के उद्घाटन में बोले सदर विधायक

शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स .

बाराबंकी। सदर विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा के रूप में विकसित करना ही हमारा उद्देश्य है। क्षेत्र के विकास के निरंतर प्रयास जारी है। विकास कार्यों को गांव गली मुहल्लो में रह रहे समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता है। उक्त कथन देवा ब्लॉक के ढार्रेपुर, सालेहनगर, धनोखर मजरे कुरखिला में अपनी विधायक निधि से बनी इंटरलॉकिंग सड़कों व नाले का लोकार्पण करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कही। विधायक धर्मराज ने कहा केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह नाकाम रही है। सरकार के पास जनहित के कार्यों को लेकर ना तो कोई नियत और ना ही कोई कार्यक्रम। पूर्ववर्ती सपा के कार्यकाल में युद्ध स्तर से पूरे प्रदेश में विकास कार्य कराए गए थे। जिसका लोकार्पण कर प्रदेश सरकार अपनी लोकप्रियता बढ़ाने का असफल प्रयास कर रही है। विधायक धर्मराज ने कहा प्रदेश की सरकार तानाशाही पर उतारू होकर देश के लोकतंत्र और संविधान का गला घोट रही है। संविधान और लोकतंत्र की भावनाओ के विपरित विधानपरिषद में जो घटनाक्रम हुआ उससे प्रजातंत्र के मूल्यों पर प्रहार हुआ है। प्रजातंत्र की हत्या की गई है। इससे पहले विधायक धर्मराज ने गांव के बुजुर्ग के हाथो फीता कटवा कर सड़क का लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक धर्मराज ने देश में फैले कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ग्रामीणों को मास्क भी वितरित किए। इस अवसर पर मुख्य रूप से रंजीत यादव, डॉ. राजेंद्र यादव, हनुमान यादव, राजाराम यादव, धीरज रावत, अरविंद यादव, प्रवेश यादव, जसवंत यादव, मुन्ना यादव, मो. युसुफ अब्दुल्ला सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

 

हमारी खबरें सबसे पहले पढ़ने के लिए डाउनलोड करें

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.smnews24.smcwebsolution

राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका एसएम न्युज24टाइम्स की ताजा खबरें पढ़ने के लिए गूगल मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के लिए ऊपर ब्लू लाइन टच करें साथ ही अपने साथियों को डाउनलोड कराने में एसएम न्यूज़ का सहयोग करें ।  खबर भेजने के लिए smnews24up@gmail.com

Don`t copy text!