कोरोना जागरूकता शिक्षा अभियान: एनवाईवी बंकी

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

नवाबगंज, बाराबंकी, 10 सित0। अनलॉक-04 के क्रम में आज बुधवार को कोरोना जागरूकता शिक्षा अभियान के तहत विकास खण्ड बंकी की ग्राम पंचायत जसमण्डा में जिले की तेज तर्रार जिला युवा समन्वयक प्रियंका चौहान के तत्वावधान में विगत 27 जुलाई 2020 से निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है, एक माह से निःशुल्क और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शिक्षण कार्य एवं खेलों के माध्यम से निरन्तर किया जा रहा है, जिसमें नेहरु युवती मण्डल जसमण्डा का विशेष रूप से योगदान रहा। एन. वाई. वी. बंकी नेहा मौर्या ने बताया कि इस संकट की घड़ी में जो महत्वपूर्ण योगदान युवती मण्डल द्वारा किया जा रहा है इसकी भूरि भूरि प्रसंशा की और आगामी दिनांक 12 सितम्बर 2020 शाम 05:00 से 06:00 तक की अवधि में छात्र-छात्राओं के टेस्ट की जानकारी कार्यक्रम प्रभारी ने नेहरु युवती मंडल जसमण्डा की अध्यक्ष को दी।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!