लुटेरे को ज्वेलरी दुकान से बैग लूटना पड़ा महंगा सदर कोतवाली क्षेत्र की घटना 5 लाख के जेवर थे बैग में
उन्नाव. सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ज्वेलरी की दुकान खोल रहे दुकानदार से बैग छीनकर चार 4 असलहा धारी फरार हो गए। बैग में लगभग 5 लाख के जेवर थे। दुकानदार ने तत्काल घटना की जानकारी पीआरबी को दी। जानकारी मिलते ही सक्रिय हुई पीआरबी ने पीछा कर लुटेरेे को बैग सहित गिरफ्तार कर लिया। जिसमें लूटे गए जेवरात थे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने बताया कि अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अन्य अभियुक्तों की तलाश भी जारी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र की घटना
धीरेंद्र कुमार सोनी निवासी सिविल लाइन थाना कोतवाली सदर की दुकान सैयद अब्बासपुर में मां पार्वती ज्वेलर्स के नाम से स्थित है। आज लगभग 11:00 बजे धीरेंद्र कुमार सोनी जैसे ही अपनी दुकान खोल कर अपना आभूषण से भरा बैग अंदर रखा। उसी समय चार लुटेरे अचानक उनकी दुकान पर पहुंच गए और तमंचे की नोक पर उनसे बैग छीनकर भागने लगे। धीरेंद्र कुमार ने तत्काल पीआरबी 2928 को इस बात की सूचना दी।
पीआरबी की सक्रियता से 5 लाख के जेवर वापस मिले
पुलिस ने सक्रियता और मुस्तैदी दिखाते हुए पीआरबी के चालक Hg सचिन कुमार व कांस्टेबल पुष्पेंद्र द्वारा लुटेरों को घेराबंदी करके एक लुटेरे अभियुक्त आदित्य चौधरी पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी पितांबर नगर थाना सदर कोतवाली को मय तमंचा जिसमें कारतूस लोड था व आभूषणों से भरा बैग पकड़ लिया। जिसमें करीब ₹500000 के आभूषण बरामद हुए हैं। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गई हैं। कोतवाली प्रभारी नेे बताया कि इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा किये गये इस सराहनीय कार्य की व्यापारियों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है।

