विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान पर समीक्षा बैठकः

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स

उन्नाव 23 अक्टूबर 2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आज संचारी रोग नियन्त्रण/दस्तक अभियान के अंतर्गत चतुर्थ अन्तर्विभागीय समीक्षा बैठक की गयी।

बैठक में बताया गया कि जिला पंचायत राज विभाग 01 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2020 तक 532 झाड़ी कटान, 280 हैण्डपम्प रिपेयर, 152 हैण्डपम्प प्लेटफार्म रिपेयर, 283 चिन्हित किये गये नये उथले हैण्ड पम्प, 629 नाला, नालियों की सफाई, 28060 शौचालय निर्माण कराया गया। शिक्षा विभाग (माध्यमिक व बेसिक शिक्षा) के तहत कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुये जनपद के 3137 माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय में व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम कराया गया। नगर विकास विभाग के द्वारा समस्त 251 वार्डो का लक्ष्य था जिसके सापेक्ष 198 वार्डो में फागिंग लार्वीसाइड का छिडकाव एवं कूडा उठाने का कार्य तथा 8209 के सापेक्ष 6310 नाला, नाली की सफाई का कार्य किया गया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 16 ब्लाकों के समस्त ग्राम सभाओं में प्रचार-प्रसार का कार्य किया जा रहा है। कृषि सिंचाई विभाग द्वारा चूहा मारने के संबंध में जागरूकता हेतु 1577 बैठकें की गई। पशुपालन विभाग द्वारा 378 सूकरपालकों से बात करके उन्हें जागरूक किया गया तथा उनको आबादी से बाहर सूअर बड़ा स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। महिला बाल विकास विभाग द्वारा 83 कुपोषित बच्चों का चिन्हिकरण किया गया जिसके तहत 28 कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र भेजा गया। सूचना विभाग द्वारा प्रतिदिन विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करके सूचना प्रेषित की जा रही हैं।

श्री रमेश चंद्र यादव जिला मलेरिया अधिकारी उन्नाव द्वारा द्वारा बताया गया कि जनपद में डेंगू और चिकनगुनिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोग से बचाव हेतु ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में आशाओं द्वारा एटोमोलाॅजिकल सर्विलांस का कार्य भी सितंबर माह से कराया जा रहा है, जिसमें आशाएं भ्रमण के दौरान लारवा ब्रीडिंग के स्थानों का निरीक्षण कर रही है। जैसे डेजर्ट कूलर, अनुपयोगी बाल्टी, पानी की टंकी, टायर, फ्रिज के नीचे इकठ्ठा पानी ट्रे, खाली बोतल, टीन के डिब्बे और पानी का स्थान जहां पर पानी निकलता है पानी से भरा स्थान, पक्षियों केस्नान करने के स्थान टूटे.फूटे खिलौनों के अंदर भरे हुए पानी को खाली कराये जाने का कार्य कराया जा रहा है और प्रत्येक सप्ताह आशाओं द्वारा इनकी रिपोर्ट भी दी जा रही है। यह रिपोर्ट निदेशक संचारी को साप्ताहिक भेजी जा रही है। इस कार्य के लिए आशाओं को 200 रू0 प्रति माह प्रति आशा को शासन द्वारा प्रदान किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

पाथ संस्था द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दस्तक अभियान तृतीय माह के तहत छूटे हुए घरों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है जिसमें ब्लाक हिलौली के बचे हुए घरों का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गये । पूरे प्रदेश में संपूर्ण अभियान की मॉनिटरिंग ओ0डी0के0 ऐप के माध्यम से की जा रही है जिसमें जनपद 1195 एंट्री के साथ चौथे स्थान पर है।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मॉनिटरिंग संस्था यूनिसेफ / पाथ द्वारा दिए गए फीडबैक को देखते हुये गंज मुरादाबाद के अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को फॉगिंग के सम्बंध में तथा खण्ड विकास अधिकारी हसनगंज, नवाबगंज, सिकंदरपुरसरोसी, को साफ सफाई के सम्बंध में स्पष्टीकरण लिए जाने हेतु DPRO उन्नाव को निर्देशित किया गया, तथा एक सप्ताह में समस्त कमियों को दूर किये जाने के निर्देश भी प्रदान किये गए, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को सुकर पालकों का शत प्रतिशत संबेदिकरण कराये जाने का निर्देश दिया गया । मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ओ0डी0के0 एप इंट्री में कम फीडिंग वाले ब्लॉक मियागंज, गंजमुरादाबाद, फतेहपुर 84 को एन्ट्री ठीक करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के गौतम व जिला मलेरिया अधिकारी/जिला वेक्टर जनित रोग नियन्त्रण अधिकारी श्री रमेश चन्द्र यादव समस्त अपर/उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, डी0एम0सी0 यूनिसेफ मो0 दिलशाद, पाथ से बुन्देल सिंह व अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका/नगरपंचायत आदि सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Don`t copy text!