बाराबंकी थाना दरियाबाद पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद।
पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी/बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 03.11.2020 को प्र0नि0 दरियाबाद श्री सुमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना को विकसित करते हुए अभियुक्त सुहील पुत्र कुवारे निवासी बेलखरा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी को समय 14.30 बजे, खोदायपुर रोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना दरियाबाद पर मु0अ0सं0 260/2020 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त-अभियुक्त सुहील पुत्र कुवारे निवासी बेलखरा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

