बाराबंकी पुलिस द्वारा लोगों को यातायात नियमों के पालन हेतु किया गया जागरूक-
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी यातायात माह नवम्बर-2020 के अन्तर्गत बाराबंकी पुलिस द्वारा लोगों को यातायात नियमों के पालन हेतु किया गया जागरूक-
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी के निर्देशन में जनपद में यातायात प्रभारी एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात माह नवम्बर-2020 के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी यातायात श्री रितेश कुमार पाण्डेय द्वारा ट्रैक्टर ट्राली के पीछे रिफलेक्टर टेप एवं वाहनों पर यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार हेतु स्टिकर लगाए गए। स्पीड गन रडार के माध्यम से लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर ओवर स्पीड में चल रहे वाहनों का चालान किया गया तथा उन्हें लिमिट स्पीड में चलने के लिए जागरूक भी किया गया।अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

