बन्धक बनाए गए व्यक्ति को मुक्त कराते हुए 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी जनपद  थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा बन्धक बनाए गए व्यक्ति को मुक्त कराते हुए 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-

 

बाराबंकी जनपद   वादी राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्व0 बाके लाल श्रीवास्तव निवासी बस स्टाप सिविल लाइन थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी द्वारा दिनांक 03.11.2020 को थाना कोतवाली नगर पर तहरीर दी गई कि उसके भाई राजेश श्रीवास्तव को शिवकुमार व अमित यादव आदि द्वारा उधार के रुपये देने की बात को कह कर अवैध रूप से अपने घर में बन्धक बनाकर रखा गया है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 944/2020 धारा 342/504/506 भा0द0वि0 बनाम शिवकुमारी, अमित यादव व अज्ञात के पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आर0एस0 गौतम के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री सीमा यादव के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन करते हुए बन्धक व्यक्ति को मुक्त कराने एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 04.11.2020 को 02 अभियुक्तों 1. शिवकुमारी पत्नी श्री नन्हे लाल, 2. अमित कुमार पुत्र श्री नन्हे लाल निवासीगण फताहाबाद थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया एवं बन्धक व्यक्ति राजेश श्रीवास्तव को मुक्त कराया गया गिरफ्तार अभियुक्तगण-1. शिवकुमारी पत्नी श्री नन्हे लाल निवासी फताहाबाद थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।2. अमित कुमार पुत्र श्री नन्हे लाल निवासी फताहाबाद थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

Don`t copy text!