पत्नी से विवाद होने पर पति ने लगाई फांसी

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र के ग्राम चमारन पुरवा मजरे महमूदमऊ में पत्नी से विवाद होने पर पति ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पीएम के लिये भेज दिया।
उपनिरीक्षक राम नरेश रावत ने बताया कि ग्राम चमारन पुरवा मजरे महमूदमऊ का विजय गौतम(25 वर्ष)पुत्र जगदीश की पत्नी निशा से किसी बात को लेकर मारपीट हो गयी पत्नी निशा बेहोश हो गयी इसके बाद विजय कुमार ने छत की कुंडी में साड़ी फंसा कर अपनी गर्दन में साड़ी बांध कर फांसी के फंदे से झूल गया।पिता जगदीश को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।घटना की सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी रूदौली डाक्टर धर्मेन्द्र कुमार यादव तथा प्रभारी निरीक्षक राम किशन राना उपनिरीक्षक राम नरेश रावत भी मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा भराकर पीएम के लिये भेज दिया।

Don`t copy text!