सकारात्मक सोंच के साथ आगे बढ़ सवारे अपना भविष्य: रघुवंशी बेस्ट कोचिंग क्लासेज का उद्घाटन, आयोजित हुआ मिशन शक्ति कार्यक्रम
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
हैदरगढ बाराबंकी। शिक्षा आज के दौर में वह साधन है जो आप को हर स्थान पर सम्मान दिलाएगी इस लिए आप अपने लक्ष्य की तरफ सकारात्मक सोंच के साथ आगे बढ़े व सफल होकर अपने गांव शहर जिला देश का नाम रोशन करे उक्त बात प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी ने कस्बा स्थित बेस्ट कोचिंग क्लासेज के उद्घाटन के दौरान कही। इस दौरान कोतवाल श्री रघुवंशी ने आगे कहा पहले के समय मे लोगो के पास मार्गदर्शन का कोई साधन नही था किंतु कोचिंग सेंटर खुल जाने से बच्चो को सही राह मिल जाएगी यह ऐसा प्लेटफार्म होता है जहां विद्यार्थी रुक कर सुरक्षित भविष्य की ट्रेन पर सवार हो सकता है। मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा पर बोलते हुए प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी ने कहा कि आप लोग क्लासेज आये तो एकदम निडर होकर आए यदि कही किसी प्रकार की समस्या हों तो तत्काल 1090 1076 112 आदिं नम्बरो पर सूचित करें पुलिस हर पल आपकी सुरक्षा में ततपर है । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया ने कहा की शिक्षक युग निर्माता होता है शिक्षक आईने की तरह होता है जिसे विद्यार्थी को अपने जीवन मे उतारना चाहिए और आगे का भविष्य तय करना चाहिए। उद्घाटन के दौरान शिक्षकों द्वारा कोतवाल श्री रघुवंशी को बुके देकर सम्मानित किया गया तो मौजूद उपनिरीक्षक राज कुमार को राजू भैया द्वारा सरस्वती माता की तश्वीर देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कोचिंग के संचालक परमानन्द त्रिपाठी अतुल शुक्ला ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया । इस दौरान मुख्य रूप से विकास तिवारी, शिक्षक देवी शंकर पांडेय सुधीर त्रिपाठी प्रेरणा सिंह ज्ञानेंद्र यादव पवन गुप्ता अयोध्या प्रसाद जितेंद्र आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

