15 दिसम्बर तक भाजपा चलाएगी मतदाता पुनरीक्षण अभियान
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी। 2022 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर अपना ध्यान केंद्रित कर दिया है।भाजपा आगामी 5 से 15 दिसंबर तक मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाएगी जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर चर्चा करते हुए आगामी 1 जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले युवाओं को वोटर बनाने तथा पार्टी से जोड़ने की अपील की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद उपेंद्र रावत ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी व जनपप्रतिनिधि 5 दिसम्बर को अपने-अपने बूथों पर रहकर पुनरीक्षण अभियान को मजबूती प्रदान करेंगे। कहा कि प्रत्येक विधानसभा में कम से कम पांच हजार वोटर अवश्य बढ़ाये जाने है। अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने सभी मण्डल अध्यक्षों से कहा कि शुक्रवार को बैठक आयोजित कर मतदाता सूची एवं फॉर्म-6 का वितरण सुनिश्चित करें।उन्होने इस अभियान के लिए बनाए गए मण्डल संयोजको की सूची जारी की।अभियान के जिला संयोजक सन्दीप गुप्ता ने सन्चालन करते हुए बताया कि ग्रेड बी व सी स्तर के बूथों पर विशेष अभियान चलाकर फर्जी वोटरों के नाम मतदाता सूची से पृथक भी कराए जाएंगे।इस अवसर पर विधायक बैजनाथ रावत, पूर्व एमएलसी हरगोविन्द सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी, अलका पटेल, जिला उपाध्यक्ष रचना श्रीवास्तव,प्रमोद तिवारी, अमरीश रावत मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

