ग्राम पंचायत का परिसीमन का कार्य शुरू सीमा विस्तार में कई कई विकासखंड की पंचायत नगर में होंगे शामिल
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
रामनगर बाराबंकी। पंचायत चुनाव को देखते ग्राम पंचायत के वार्ड का परिसीमन शुरू होने के निर्देश आ गए हैं। जो ग्राम पंचायत नगर निकायों में शामिल हो गई हैं।ग्राम पंचायत में वार्डो का आंशिक परमिशन शुरू होगा। अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह द्वारा 2 दिसंबर को प्रेषित पत्र में कहा गया है कि 1 जनवरी 2016 से वर्तमान समय तक नगर पंचायत नगर पालिका परिषद नगर निगम के सृजन सीमा विस्तार जिले के कई विकासखंड की ग्राम पंचायत नगरी क्षेत्र में सम्मिलित हो गई हैं।जिससे वह वार्ड का परिसीमन 2021 में संपन्न होने वाले पंचायत निर्वाचन से पूर्व कर लिया जाए इस के संदर्भ में पूर्व में ही शासनादेश निर्गत किया जा चुका है। त्रिस्तरीय पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का अंतिम निर्धारण वर्ष 2021 में पंचायत निर्वाचन संपन्न कराए जाने हेतु वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर किया जाएगा। पत्र में आगे कहा है कि त्रिस्तरीय पंचायतों के आंशिक प्रादेशिक निर्वाचित क्षेत्रों वालों के निर्धारण के संबंध में ग्राम पंचायतों क्षेत्र पंचायतों से संबंधित आपत्तियां जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में तथा जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के संबंध में मिली आपत्तियां जिला पंचायत कार्यालय में अपर मुख्य अधिकारी द्वारा प्राप्त की जाएंगी। निर्धारित अवधि में प्राप्त आपत्तियों को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति जिसमें सीडीओ अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत व डीपीआरओ शामिल होंकर निस्तारित करेंगे।पत्र द्वारा 4 दिसंबर से 11 दिसंबर तक पंचायत वार जनसंख्या का अवधारणा सुनिश्चित किया जाएगा। फिर 12 दिसंबर से 21 दिसंबर तक ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत की प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के प्रस्तावित सूची तैयार होकर उसका प्रकाशन किया जाएगा। 22 दिसंबर से 26 दिसंबर तक आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। वह 27 दिसंबर से 2 जनवरी तक आपत्तियों का निस्तारण होगा और 3 जनवरी से 6 जनवरी के बीच प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। वार्डो के परिसीमन का कार्य शुरू हो जाने से पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई हैं जिन जिन ग्राम पंचायतों नगर निकायों में शामिल हुई है वहां चल तेज हो गई है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

